Events and Activities Details
Event image

On 17.10.2025, an essay writing competition was organized in Government College, Alewa under the joint aegis of the Department of Economics and the Department of Commerce on the occasion of the fourth World Statistics Day.


Posted on 31/10/2025

अंतर्राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस के उपलक्ष्य में निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन आज दिनांक 17.10.2025 को राजकीय महाविद्यालय अलेवा में अर्थशास्त्र विभाग व वाणिज्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में चौथे विश्व सांख्यिकी दिवस के उपलक्ष्य में निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य श्री मुनीष कुमार जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ नीलम रानी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सांख्यिकी के महत्व तथा उसके व्यावहारिक उपयोग की समझ विकसित करना था। इस प्रतियोगिता में दो विषय रखे गए – Investing the role of statistical analysis in detecting financial frauds A statistical study: the influence of social media on consumer choice and behaviour प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सांख्यिकीय विश्लेषण के माध्यम से समाज और अर्थव्यवस्था में हो रहे परिवर्तनों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने बताया कि सांख्यिकी न केवल शोध का आधार है बल्कि वित्तीय धोखाधड़ी की पहचान और उपभोक्ता व्यवहार के अध्ययन में भी इसकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में वाणिज्य विभाग से विभागाध्यक्ष डॉ. नीलम रानी, श्रीमती वैशाली तथा अंग्रेजी विभाग से डॉ उषा भी उपस्थित रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रस्तुतिकरण की सराहना की और उन्हें ऐसे आयोजनों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस प्रतियोगिता में B.com तृतीय वर्ष से दीक्षा ने प्रथम, B.A तृतीय वर्ष से अंशू ने द्वितीय व B.com प्रथम वर्ष से काजल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस निबंध प्रतियोगिता से विद्यार्थियों में सांख्यिकी विषय के प्रति रुचि और जागरूकता बढ़ी तथा उन्हें वास्तविक जीवन में सांख्यिकीय विधियों के उपयोग की समझ प्राप्त हुई। यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास के लिए अत्यंत लाभदायक और प्रेरणादायक सिद्ध हुई।