| Events and Activities Details |
The birth anniversary of the great tribal freedom fighter Birsa Munda ji was celebrated as Tribal Pride Day on 15/11/2025 by the Important Days Committee at Government College, Alewa.
Posted on 17/11/2025
राजकीय महाविद्यालय अलेवा में महत्वपूर्ण दिवस कमेटी द्वारा दिनांक 15/11/2025 को महान जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा जी की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्या श्रीमती निधि गुप्ता ने विद्यार्थियों को संबोधित किया और बिरसा मुंडा जी द्वारा स्वतंत्रता संग्राम में दिए गए योगदान के गौरवपूर्ण किस्से बताए। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बिरसा मुंडा जी के जीवन पर निर्मित लघु फ़िल्म भी दिखाई गई । डॉ प्रदीप ने अपने व्याख्यान में विद्यार्थियों को बताया कि बिरसा मुंडा जी ने ब्रिटिश हुकूमत के विरुद्ध बहादुरी से लड़ाई लड़ी और जनजातीय संस्कृति और अस्मिता की रक्षा के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया । इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी विद्यार्थी और स्मस्त स्टाफ सदस्य मौजूद रहे ।
|