| Events and Activities Details |
On 03.11.2025, Haryana Day was celebrated with great enthusiasm in Government College, Alewa.
Posted on 10/11/2025
आज दिनांक 03.11.2025 को राजकीय महाविद्यालय अलेवा में हरियाणा दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न रंगारंग एवं रचनात्मक गतिविधियाँ आयोजित की गईं जिनमें निबंध लेखन प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत गायन प्रतियोगिता प्रमुख रहीं।
सांस्कृतिक प्रभारी डॉ. नीलम रानी के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने हरियाणा की संस्कृति, लोकगीतों एवं परंपराओं को सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया। निबंध लेखन एवं भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने हरियाणा के इतिहास, संस्कृति, विकास यात्रा और राज्य के गौरवशाली योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए। चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने हरियाणा की लोकसंस्कृति, किसान जीवन और खेल भावना को अपनी रचनात्मक कला के माध्यम से प्रदर्शित किया। सभी ने एकता, संस्कृति और प्रगति के प्रतीक हरियाणा राज्य के गौरवशाली इतिहास को याद किया और राज्य के निरंतर विकास में योगदान देने का संकल्प लिया।
अंत में प्राचार्य श्री मनीष कुमार ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ दीं और कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में सृजनात्मकता, सांस्कृतिक चेतना और देश-प्रदेश के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ाते हैं। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. नीलम रानी द्वारा किया गया।
हरियाणा दिवस का यह आयोजन महाविद्यालय में उत्साह, देशभक्ति और सांस्कृतिक गौरव से परिपूर्ण रहा। कार्यक्रम में महाविद्यालय के अधिकांश स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
|