| Events and Activities Details |
Date: October 18, 2025
The Department of Chemistry at Government College, Aleva, organized a special Diwali celebration themed “Green Chemistry for a Green Diwali.”
Posted on 31/10/2025
दिनांक: 18 अक्टूबर 2025
राजकीय महाविद्यालय अलेवा के रसायन शास्त्र विभाग द्वारा “ग्रीन केमिस्ट्री फॉर ए ग्रीन दिवाली” विषय पर एक विशेष दिवाली उत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण की भावना जागृत करना तथा हरित रसायन (Green Chemistry) के सिद्धांतों के माध्यम से प्रदूषण मुक्त एवं सतत विकास की दिशा में सोच को प्रोत्साहित करना था।
कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों ने इको-फ्रेंडली रंगोली प्रतियोगिता, ग्रीन केमिस्ट्री क्विज़ एवं लघु नाट्य प्रदर्शन जैसी विविध गतिविधियों में भाग लिया। सभी कार्यक्रमों में विद्यार्थियों की रचनात्मकता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता का सुंदर समन्वय देखने को मिला।
कार्यक्रम की संयोजक एवं विभागाध्यक्ष सुश्री सीमा कश्यप (H.O.D. Chemistry) ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य छात्रों को यह संदेश देना है कि रासायनिक ज्ञान का उपयोग केवल प्रयोगशाला तक सीमित न रहकर सामाजिक एवं पर्यावरणीय सुधार में भी होना चाहिए।
महाविद्यालय के प्राचार्य श्री मुनीश कुमार और वाइस प्रिंसिपल श्रीमती सुनिता डुग्गल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हरित रसायन आज की आवश्यकता है, और इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रेरित करते हैं। उन्होंने विभाग के इस नवाचारात्मक प्रयास की सराहना की।
|