Events and Activities Details
Event image

Successfully organized Basic Level Computer Quiz Competition in the college


Posted on 17/11/2025

कॉलेज में बेसिक लेवल कंप्यूटर क्विज़ प्रतियोगिता का सफल आयोजन दिनांक 15 नवम्बर 2025 को महाविद्यालय के कंप्यूटर विज्ञान विभाग एवं आई.टी. सेल द्वारा बेसिक लेवल कंप्यूटर क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता वेग्राउंड (Wayground) ऑनलाइन एवं इंटरएक्टिव प्लेटफ़ॉर्म पर आयोजित हुई। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रत्येक छात्र के लिए मोबाइल फोन आवश्यक रखा गया, ताकि वे प्लेटफ़ॉर्म पर सुगमता से क्विज़ खेल सकें। प्रतियोगिता के आयोजन की सूचना पहले ही जारी कर दी गई थी, जिसके अनुसार इच्छुक छात्रों ने 14 नवम्बर तक अपने नाम डॉ. राहुल हुड्डा को जमा करवाए। कुल 20 छात्रों ने उत्साहपूर्वक इस गतिविधि में भाग लिया। इस अवसर पर महाविद्यालय की कार्यवाहक प्राचार्या श्रीमती निधि गुप्ता ने छात्रों को ऐसे शैक्षिक एवं तकनीकी आयोजनों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया और कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों में तकनीकी रुचि और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को बढ़ाती हैं। क्विज़ का निर्माण डॉ. राहुल हुड्डा, सहायक प्रोफेसर, कंप्यूटर विज्ञान विभाग द्वारा किया गया। उन्होंने ही क्विज़ मास्टर के रूप में भी पूरे कार्यक्रम में अपनी भूमिका निभाई। उनका प्रयास रहा कि प्रतियोगिता रोचक, ज्ञानवर्धक और छात्रों के तकनीकी कौशल को परखने वाली हो। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर निम्नलिखित छात्र विजेता घोषित किए गए: प्रथम स्थान – श्रुति द्वितीय स्थान – निकिता तृतीय स्थान – सीनू प्रतियोगिता के दौरान महाविद्यालय के स्टाफ सदस्यों की उपस्थिति भी रही, जिन्होंने कार्यक्रम की कार्यवाही को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने में सहयोग प्रदान किया। प्रतिभागी छात्रों ने अत्यंत उत्साह के साथ प्रश्नों के उत्तर दिए और आधुनिक ऑनलाइन क्विज़ प्लेटफ़ॉर्म का अनुभव भी प्राप्त किया।