| Events and Activities Details |
Extension lecture on “Career Counselling” was successfully organised at Government College, Alewa (Jind)
Posted on 17/11/2025
राजकीय महाविद्यालय, अलेवा (जींद) में “कैरियर काउंसलिंग” पर एक्सटेंशन लेक्चर का सफल आयोजन
जींद, दिनांक 13.11.25: राजकीय महाविद्यालय, अलेवा (जींद) के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ एवं वाणिज्य सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में “कैरियर काउंसलिंग” विषय पर एक एक्सटेंशन लेक्चर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों को करियर से संबंधित विभिन्न विकल्पों की जानकारी प्रदान करना और उन्हें भविष्य की दिशा में उचित मार्गदर्शन देना था।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य श्री मनीष कुमार ने की तथा उप-प्राचार्या श्रीमती सुनीता दुग्गल की गरिमामय उपस्थिति में कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन हुआ।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता डॉ. ज्योति लड़वाल, सहायक प्राध्यापक (वाणिज्य), राजकीय महाविद्यालय , जींद रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि
“वाणिज्य के विद्यार्थियों के लिए करियर के अनेक अवसर उपलब्ध हैं — जैसे बैंकिंग, फाइनेंस, टैक्सेशन, बीमा, प्रबंधन, चार्टर्ड एकाउंटेंसी, कंपनी सेक्रेटरी, निवेश विश्लेषण और डिजिटल मार्केटिंग। यदि विद्यार्थी अपने लक्ष्यों को स्पष्ट रखकर निरंतर परिश्रम करें, तो सफलता निश्चित है।”
आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के कोऑर्डिनेटर डॉ. गौरव बंसल ने कहा कि
“ऐसे एक्सटेंशन लेक्चर विद्यार्थियों को करियर की दिशा में सोचने और आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ विद्यार्थियों के अकादमिक और पेशेवर विकास हेतु समय-समय पर इस प्रकार के सार्थक कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।”
वाणिज्य सोसाइटी की इंचार्ज डॉ. नीलम रानी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि “कैरियर काउंसलिंग सत्र विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें व्यावसायिक जीवन की चुनौतियों के लिए तैयार करते हैं। वाणिज्य सोसाइटी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर प्रयासरत रहेगी।”
इस अवसर पर वाणिज्य विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. वैशाली भी उपस्थित रहीं, जिन्होंने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी उपयोगी जानकारी दी और उन्हें अपने लक्ष्यों की ओर समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया।
उप प्राचार्य श्रीमति सुनीता दुग्गल ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि
“कॉलेज केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण का मंच है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और दिशा दोनों प्रदान करते हैं।”
कार्यक्रम में लगभग 50 विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और सत्र के अंत में प्रश्नोत्तर दौर में भाग लेकर विशेषज्ञों से अपने करियर संबंधी प्रश्नों के समाधान प्राप्त किए।
अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।
|