Events and Activities Details
Event image

Successful organization of “Youth Skills and Awareness Program” in Government College, Alewa


Posted on 10/11/2025

राजकीय महाविद्यालय अलेवा में “युवा कौशल एवं जागरूकता कार्यक्रम” का सफल आयोजन दिनांक 8 नवम्बर 2025 को राजकीय महाविद्यालय अलेवा में प्लेसमेंट सेल, एन.एस.एस. इकाई (NSS Unit), साइंस सोसाइटी, एंटी ड्रग सेल तथा लीगल लिटरेसी सेल के संयुक्त तत्वावधान में एवं हरकोफेड (HARKOFED) के सहयोग से “युवा कौशल एवं जागरूकता कार्यक्रम” का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में रोजगारोन्मुखी कौशल विकसित करना, नशा मुक्ति, साइबर सुरक्षा एवं कानूनी साक्षरता के प्रति जागरूकता फैलाना तथा सतत विकास की दिशा में उन्हें प्रेरित करना था। इस अवसर पर कृषि विभाग से श्री अनीश कुमार जी (BTM) ने “जैविक खाद – सतत रोजगार के अवसर” विषय पर अत्यंत प्रेरणादायक व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि जैविक खेती न केवल पर्यावरण संरक्षण में सहायक है, बल्कि यह युवा वर्ग के लिए रोजगार एवं उद्यमिता (Entrepreneurship) के नए द्वार खोल सकती है। कार्यक्रम के अगले सत्र में श्री सुरेन्द्र (सब-इंस्पेक्टर, थाना अलेवा) ने विद्यार्थियों को साइबर फ्रॉड से बचाव और नशा विरोधी अभियानों के बारे में जानकारी दी। श्री रिशिपाल (सहायक सहकारी शिक्षा अधिकारी) तथा श्री जोगिंदर लोहान (जैविक एवं प्राकृतिक खेती विशेषज्ञ, अलेवा) ने भी विद्यार्थियों को जैविक खेती के लाभ एवं पराली या फसल अवशेष न जलाने के संबंध में जागरूक किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य श्री मनीष कुमार ने की। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा वर्ग राष्ट्र निर्माण की धुरी है, अतः उन्हें नशा मुक्त, जागरूक और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में अग्रसर रहना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने नशा मुक्त भारत का संकल्प लेते हुए शपथ ग्रहण किया। इस अवसर पर डॉ. सीमा (प्लेसमेंट सेल इंचार्ज), श्री चांदराम (एंटी ड्रग सेल इंचार्ज), डॉ. मनोज कुमार (एन.एस.एस. इंचार्ज), डॉ. अमरदीप (सहायक प्रोफेसर अंग्रेज़ी), श्री प्रदीप (सहायक प्रोफेसर समाजशास्त्र), डॉ. सोनू (सहायक प्रोफेसर गणित), तथा डॉ. मंजीत (सहायक प्रोफेसर भौतिक विज्ञान) सहित अन्य संकाय सदस्य एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।