| Events and Activities Details |
Grand celebrations mark the 150th anniversary of 'Vande Mataram' at Government College, Alewa; special events highlight the significance and history of the national song
Posted on 10/11/2025
राजकीय महाविद्यालय अलेवा में 'वंदे मातरम' की 150वीं वर्षगांठ का भव्य समारोह; राष्ट्रीय गीत के महत्व और इतिहास पर हुए विशेष आयोजन
अलेवा, 7 नवंबर 2025
उच्च शिक्षा विभाग, हरियाणा सरकार से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में, राजकीय महाविद्यालय अलेवा में आज (7 नवंबर 2025) राष्ट्रीय सेवा योजना ने राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' की 150वीं वर्षगांठ का समारोह बड़े उत्साह और देशभक्ति के माहौल में आयोजित किया गया। इस राष्ट्रीय समारोह में राज्य के सभी सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों के अधिकारियों और छात्रों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना अनिवार्य था। इस अवसर पर सभी एनएसएस स्वयंसेवक उपस्थित रहे और आयोजन के सफल संचालन और व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्राचार्य मुनीश कुमार ने इस अवसर पर उपस्थित छात्रों और स्टाफ को राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। इसके उपरांत, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनोज कुमार ने राष्ट्रीय गीत के इतिहास पर एक विशेष संगोष्ठी (seminar) भी आयोजित की, जिससे छात्रों को 'वंदे मातरम' की रचना, स्वतंत्रता संग्राम में इसकी भूमिका और इसके ऐतिहासिक महत्व की गहरी जानकारी मिली। कार्यक्रम लगभग 09:30 AM पर शुरू हुआ, और ठीक 09:50 बजे राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' का सामूहिक गायन किया गया, जिसमें सभी उपस्थित लोगों ने एक साथ अपनी आवाज़ मिलाई। सामूहिक गायन के तुरंत बाद, संस्थान द्वारा देशभक्ति और राष्ट्रवाद पर आधारित 30 मिनट का सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
|