| Events and Activities Details |
The 150th birth anniversary of Iron Man Sardar Vallabhbhai Patel was celebrated as National Unity Day today at Government College, Alewa by National Service Scheme (NSS), Important Day Organising Committee, Department of Sociology and Department of Mathematics.
Posted on 10/11/2025
दिनांक: 31 अक्टूबर 2025
राजकीय महाविद्यालय अलेवा में आज राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS), महत्वपूर्ण दिवस आयोजक कमेटी, समाजशास्त्र विभाग और गणित विभाग द्वारा लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जन्मतिथि को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया । महाविद्यालय के प्राचार्य श्री मुनीश कुमार की अध्यक्षता में इस कार्यक्रम का आयोजन डॉ मनोज कुमार तथा डॉ प्रदीप सहारण ने किया । इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य, स्टाफ सदस्यों और विद्यार्थियों द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि स्वरूप पुष्प अर्पित किए गए। महाविद्यालय के प्राचार्य श्री मुनीश कुमार ने इस अवसर पर विद्यार्थियों को स्वतंत्रता आंदोलन में सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान और प्रयासों के बारे में विस्तार से बताया । राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में एकता की शपथ ली गई और इस दिन को विशेष बनाने के लिए महाविद्यालय में रन फॉर यूनिटी का भी आयोजन किया गया।
|